देवास से उठी आवाज गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग

देवास से उठी आवाज गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग, पैदल मार्च कर सौंपा गया ज्ञापनमध्यप्रदेश के देवास से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। गौ सेवकों और आम नागरिकों ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।देवास में विभिन्न गौ सेवकों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित होकर जोरदार पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। रैली में शामिल लोगों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के सम्मान का विषय है। इस दौरान शहर में धार्मिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।गौ सेवक जीतू रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 1 लाख से अधिक पत्रक वितरित किए जा चुके हैं और 30000 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया है। यह अभियान देश के 872 जिलों और 5833 तहसीलों तक पहुंच चुका है।रघुवंशी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो 27 जुलाई से आंदोलन का अगला चरण शुरू किया जाएगा। साथ ही 2027 में दिल्ली में आमरण अनशन करने की घोषणा भी की गई है। देवास से उठी यह मांग अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन बनने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है।देवास से जीवन पांचाल की रिपोर्ट




