देवास

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का भव्य स्वागत


देवास। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक राघोगढ़ जयवर्धन सिंह का देवास विधानसभा की ग्रामीण क्षेत्र की और से बड़े उत्साह के साथ कांग्रेस नेता यशवीरसिंह गोयल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिये जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। अरनिया में सभी कार्यकर्ताओं से जयवर्धन सिंह मिले और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उसके बाद विधायक जयवर्धन सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोनकच्छ जाकर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं देवास विधानसभा के ग्रामीणों का स्वागत के लिए विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गजेन्द्रसिंह, राहुल मालवीय, शेरखान पठान, बलबीर सिंह गोयल, आकाश परमार, जितेन सिंह कवड़ी, मलखान देवड़ा ,संजू बाबा आक्रोड, जसपाल सिंह अगरुड, कुंवर गजेंद्र सिंह मेरखेड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button