देवास

सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न

देवास। देवास सर्व सामाजिक विकास संस्था द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में करणी सेवा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़ एवं जिला अध्यक्ष तूफान सिंह बांगर के मनोनयन पर हर्षोल्लास के साथ सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के सचिव हुकुम सिंह पवार के निवास पर आयोजित किया गया, जहां नवमनोनीत पदाधिकारियों का पारंपरिक साफा बांधकर, पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सफाई कर्मियों एवं मातृ शक्तियों ने साफा एवं मेडल पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वार्ड के दरोगाओं का भी अभिनंदन किया गया। संस्था सचिव हुकुम सिंह पवार ने सभी अतिथियों एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित किया, जबकि संस्था सुरक्षा प्रभारी किशन दुबे ने अतिथियों एवं कर्मियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही संस्था सुरक्षा प्रभारी भगवत सिंह कुशवाहा ने अतिथियों को भागम वस्त्र भेंट किए, एवं संस्था के प्रतीक चिन्ह का वितरण पदाधिकारी जय नारायण जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन लखन सिंह राठौड़ मकोडिया द्वारा आभार व्यक्त करते हुए और शुभकामनाएं भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था के समाजसेवी कार्यों की सराहना की और सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button