खातेगांव घटना प्रकरण का मुख्य आरोपी एवं शराब तस्करी सिंडिकेट की अहम कड़ी मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार

खातेगांव घटना प्रकरण का मुख्य आरोपी एवं शराब तस्करी सिंडिकेट की अहम कड़ी मनीष जायसवाल गुजरात से गिरफ्तार घटना के बाद से फरार मुख्य आरोपी की तलाश में देवास पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार दे रही थीं दबिश।
गुजरात से गिरफ्तार कर देवास लाया गया आरोपी, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
खातेगांव थाना क्षेत्र में दिनांक 01 एवं 02 नवम्बर 2026 की मध्यरात्रि में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी की शहादत के बाद से प्रकरण का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए देवास पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार देश के अलग-अलग प्रदेशों एवं जिलों में तलाश-पतासाजी कर दबिश दे रही थीं। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी मनीष जायसवाल को गुजरात से गिरफ्तार कर देवास लाया गया।
आरोपी मनीष जायसवाल को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




