प्रशासनिक

देवास जिले में आबकारी विभाग ने कन्नौद, खातेगांव और नेमावर में ₹3.34 लाख से अधिक की 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 14 प्रकरण दर्ज

देवास जिले में आबकारी विभाग ने कन्नौद, खातेगांव और नेमावर में ₹3.34 लाख से अधिक की 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, 14 प्रकरण दर्ज
कलेक्टर  नेहा मीना के द्वारा गठित आबकारी दलों ने गुरुवार को कन्नौद, खातेगांव, नेमावर में सघन दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान काला फाटा हतनौरा स्थित खेत पर बने मकान से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। आबकारी टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। बरामद हाथ भट्टी मदिरा के नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आवश्यक धाराओं का इजाफा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सर्चिंग के दौरान 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 100 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 34 हजार 100 रुपये है।
आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 13 प्रकरण तथा धारा 34(2) के तहत एक प्रकरण सहित कुल 14 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button