कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी

जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का हुआ अंतिम प्रकाशन, जिले में 12 लाख 35 हजार 45 मतदाता, जिसमें 06 लाख 28 हजार 635 पुरूष, 06 लाख 06 हजार 396 महिला एवं 14 अन्य मतदाता
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 22 हजार 445 नये मतदाता जोडे गये एवं 06 हजार 924 मतदाता निरसित किये गये
देवास 06 जनवरी 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की सीडी भी प्रदान की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भारतीय जनता पार्टी से श्री मनोहर जाधव, कॉग्रेस से डॉ. मंसूर शेख, बीएसपी से श्री संजय सांगते और आम आदमी पार्टी से श्री दीपक मालवीय उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि 06 जनवरी 2025 की स्थिति में जिले में 12 लाख 35 हजार 045 मतदाता है। जिसमें 06 लाख 28 हजार 635 पुरूष, 06 लाख 06 हजार 396 महिला एवं 14 अन्य मतदाता है। बैठक में बताया गया कि सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 37 हजार 376 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 21 हजार 824 पुरूष, 01 लाख 15 हजार 550 महिला एवं 02 अन्य मतदाता है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 87 हजार 142 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 44 हजार 425 पुरूष, 01 लाख 42 हजार 714 महिला एवं 03 अन्य मतदाता है। हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 01 हजार 683 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 06 हजार 931 पुरूष, 01 लाख 03 हजार 749 महिला एवं 03 अन्य मतदाता है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 40 हजार 378 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 23 हजार 321 पुरूष, 01 लाख 17 हजार 056 महिला एवं 01 अन्य मतदाता है। बागली विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 59 हजार 466 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 32 हजार 134 पुरूष, 01 लाख 27 हजार 327 महिला एवं 05 अन्य मतदाता है।
फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 22 हजार 445 नये मतदाता जोडे गये है। जिसमें 10 हजार 071 पुरूष, 12 हजार 374 महिला मतदाता शामिल है। जिले में 06 हजार 924 मतदाताओं के नाम निरसित किये गये है। जिसमें 03 हजार 83 पुरूष और 03 हजार 841 महिला मतदाता शामिल है।
जिले में बीएलओ द्वारा 06 जनवरी को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदान केंद्र की सूची का वाचन किया गया। वाचन के दौरान नये जोड़े गये नामों की जानकारी, निरसित किए गए मतदाताओं की जानकारी तथा संशोधन की जानकारी दी गई। जिलें में 1426 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें सोनकच्छ विधानसभा में 292, देवास विधानसभा में 296, हाटपिपल्या विधानसभा में 252, खातेगांव विधानसभा में 289 तथा बागली विधानसभा में 297 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिले में नवीन मतदाता के लिए वोटर आईडी कार्ड तथा संशोधन के पश्चात वोटर आईडी कार्ड मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से दिये गये निवास के पते पर नि:शुल्क प्राप्त होंगे।