देवास

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री सारंग का देवास आगमन पर किया स्वागतदेवास।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री सारंग का देवास आगमन पर किया स्वागतदेवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के देवास आगमन पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के निवास स्थान पर पहुंचे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास के जिला एवं प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल एवं चित्रांश बंधुओ द्वारा उनका स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया गया एवं समाज के विषयक जानकारी प्रस्तुत कर समाज के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे, प्रदेश सहसचिव बालकृष्ण श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि खरे, युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ,जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव ,जिला प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ,शहर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव संरक्षक हेमंत निगम काकू, विशेष सलाहकार मोहित श्रीवास्तव के साथ चित्रांश बंधुओ ने समाज के विषय पर चर्चा की गई।  सारंग ने देवास के कायस्थ समाज की गतिविधियों एवं चलाए जा रहे कार्यक्रमों की की प्रशंसा की। उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतोष श्रीवास्तव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button