देवास

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत देने वाले आरोपी को थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तारथाना सिविल लाईन, देवास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय जिला न्यायालय देवास में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा न्यायालय में फर्जी आधार कार्ड, बी-1 खसरा नकल एवं अन्य दस्तावेजों के माध्यम से स्वयं की झूठी पहचान प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया था। दिनांक 30.08.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी राजेश पिता सुंदरलाल साहू, निवासी पानी की टंकी के पास, महाराणा प्रताप नगर, बाणगंगा, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने राजेश शर्मा पिता सुंदरलाल शर्मा, निवासी देपालपुर की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर माननीय न्यायालय  प्रियांशु पाण्डे की अदालत में फर्जी जमानत प्रस्तुत की थी।

उक्त प्रकरण में थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 463/2025, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 192 भा.दं.सं. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक  हितेश पाटिल,उप निरीक्षक कमल किशोर परमार,प्रआर राजू कतरोलिया,आरक्षक राजकुमार कुमारिया की सराहन भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button