थाना उदय नगर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना स्थल पर लगाया गया चेतावनी बोर्ड, आमजन को किया गया जागरूक

थाना उदयनगर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना स्थल पर लगाया गया चेतावनी बोर्ड, आमजन को किया गया जागरूक
पीरबाबा के समीप दुर्घटना संभावित स्थल पर लगाया गया चेतावनी बोर्ड।
हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई थी मृत्यु।
दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात के उद्देश्य से पुलिस की पहल।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों पर लगातार जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज थाना उदयनगर पुलिस द्वारा उदयनगर–पुंजापुरा मार्ग स्थित पीरबाबा के समीप उस स्थान पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किया गया, जहां दिनांक 05.07.2026 को ग्राम पोलाखाल निवासी की सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी। चेतावनी बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा ओवरटेकिंग एवं लापरवाही से बचने की समझाइश दी गई।

वर्तमान वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालकों से विशेष रूप से अपील की गई कि बारिश के दौरान फिसलनयुक्त मार्गों, जलभराव वाले स्थानों एवं कम दृश्यता की स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।
देवास पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से जिलेभर में ऐसे जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।




