देवास पुलिस ड्रग तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध देवास पुलिस की PIT एनडीपीएस के तहत प्रभावी कार्यवाही।

देवास पुलिस ड्रग तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध देवास पुलिस की PIT एनडीपीएस के तहत प्रभावी कार्यवाही।एक आदतन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, PIT NDPS के अंतर्गत जिले में लगातार जारी है ड्रग तस्करों पर कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक देवास एवं कलेक्टर देवास के प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त महोदय उज्जैन आशीष सिंह द्वारा जारी किए गए निरोधात्मक आदेश।देवास पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में PIT-NDPS अधिनियम के तहत जिले के दो आदतन ड्रग पेडलर्स के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक एवं निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। संभाग आयुक्त महोदय उज्जैन आशीष सिंह द्वारा जारी आदेशों के पालन में कोतवाली एवं खातेगाँव पुलिस ने दो आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर निरुद्ध कराया है ।मुख्य कार्यवाहीशकील खां (पीपलरावां)

वर्ष 2021 से NDPS एक्ट के कुल 03 अपराधों में संलिप्त। पुलिस अधीक्षक देवास एवं जिला दण्डाधिकारी के प्रतिवेदन पर आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा PIT-NDPS अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया।देवास पुलिस नशा तस्करों एवं ड्रग पेडलर्स के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” पर कार्य कर रही है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध PIT-NDPS, जिलाबदर, बाउंड ओवर एवं अन्य कठोर वैधानिक प्रावधानों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व 05 आरोपी तथा आज दिनांक को 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अब तक कुल 06 PIT-NDPS के तहत गिरफ्तारी हो चुकी है।




