उज्जैन

उज्जैन महाकाल लोक में जज सुरेश विश्वकर्मा व एसडीएम गीतांजलि विश्वकर्मा का आत्मीय स्वागत

महाकाल लोक में जज सुरेश विश्वकर्मा व एसडीएम गीतांजलि विश्वकर्मा का आत्मीय स्वागत, शिष्टाचार भेंट रही यादगा उज्जैन। राजगढ़ में पदस्थ न्यायिक अधिकारी (जज) सुरेश विश्वकर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी भोपाल की एसडीएम गीतांजलि विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।दर्शन के उपरांत महाकाल लोक में सुरेश विश्वकर्मा एवं उनके परिवार से आत्मीय शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुरेश विश्वकर्मा के सरल, विनम्र एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने व्यस्त न्यायिक दायित्वों के बावजूद सभी से आत्मीयता के साथ मिलते हैं। वहीं एसडीएम गीतांजलि विश्वकर्मा की सादगी और सहज व्यवहार ने भी सभी को प्रभावित किया।महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में हुई यह आत्मीय भेंट श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायक उदाहरण बनी। परिवार के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।फोटो कैप्शन:महाकाल लोक, उज्जैन में जज सुरेश विश्वकर्मा एवं एसडीएम गीतांजलि विश्वकर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान करते हुए। शंकर लाल पांचाल उज्जैन वाले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button