विधायक पवार ने किया 65 लाख से विकास कार्यो का भूमि पूजन

विधायक पवार ने किया 65 लाख से विकास कार्यो का भूमि पूजन
देवास। शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की कडी में सोमवार 6 जुलाई को विभिन्न वार्डो मे 65 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन विधायक गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस के साथ किया।
इन वार्डो मे विकास कार्यो का विधायक ने किया भूमिपूजन
विधायक पवार ने वार्ड 1 ब्राहम्ण खेडा मे मेन रोड से लेकर कालका माता मंदिर तक 11.86 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड 4 चामुण्डापुरी एनएक्स मे सतीष यादव के मकान से बब्लू जाट के घर तक 9.98 लाख की लागत से सीसी रोड, वार्ड 15 अमोना मेन रोड से अमोना मुक्तिधाम तक 21.78 लाख की लागत से सीसी रोड तथा 16 लाख की लागत से स्ट्रीट लाईट पोल स्थापित कार्य के साथ वार्ड 37 मे अनिल गुप्ता के मकान से पवन गोस्वामी के मकान तक 6 लाख की लागत से सीसी रोड कार्य का भूमिपूजन किया गया,
बनने वाले सीसी रोड का विधायक ने किया निरीक्षण
इस अवसर पर विधायक पवार ने बताया कि 5 करोड से अधिक की राशि से बनने वाला गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक सीसी रोड की विधायक निधि से स्वीकृति कराकर इस रोड को बनाया जाना है। जिसके टेन्डर भी आमंत्रित हो चुके हैं एस.एल.टी.सी. से स्वीकृति शीघ्र ही प्राप्त होने पर उक्त रोड का निर्माण कार्य किया जावेगा रोड के चौडीकरण, प्रकाश व्यवस्था, सर्विस रोड, ड्रेनेज लाईन एवं सौंदर्यिकरण कार्य को लेकर विधायक ने महापौर, सभापति व निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक पवार ने बताया कि रोड कितना चौडा होगा, सर्विस रोड की चौडाई, ड्रेनेज लाईन डालने के कार्य, डिवाईडर की चौडाई एवं सौंदर्यिकरण किस प्रकार से प्लान किया गया है इसको लेकर विधायक पवार ने निगम प्र.कार्यपालन यंत्री से जानकारी ली तथा एक हफ्ते के अन्दर निर्माण कार्य के पूरे प्लान को मौके पर पुन: निरीक्षण के दौरान देखे जाने हेतु कहा साथ ही विधायक ने यह भी बताया कि देवास शहर मे निरंतर विकास की कडी मे 65 लाख की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्यो का भूमिपूजन कर किये जा रहे विकास कार्यो को ओर गति प्रदान की है।

इन अवसरों पर वार्ड पार्षद जितेन्द्र मकवाना, विकास जाट, महेश फलेरी, खुशबु वर्मा, राजा अकेादिया, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, निलेश वर्मा, गोपाल खत्री, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, सचिन जोशी, मनोरमा सोलंकी, सुरेन्द्र वर्मा, उदयसिंह फुलेरी, अर्जुन चौधरी, विपुल अग्रवाल, जूगनू गोस्वामी, जितेन्द्र जायसवाल, कैलाश दशोरे एवं बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।




