देवास

वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह गालोदिया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, बाबा महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान

वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह गालोदिया का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, बाबा महाकाल का दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान टोंक खुर्द (देवास)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व देवास जिला संयोजक एवं टोंक खुर्द न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह गालोदिया का जन्मदिन सोमवार को टोंक खुर्द स्थित अधिवक्ता कार्यालय में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर गालोदिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

साथ ही बाबा महाकाल का पावन दुपट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्पमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा टोंक खुर्द मंडल के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना के पूर्व तहसील अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर (ग्राम नाग पचलाना) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गालोदिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम में एडवोकेट विष्णु सिंह गालोदिया, एडवोकेट गौतम सिंह गालोदिया, मदन सिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिवक्तागण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता, सम्मान एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button