देवास

रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने शुरू की जांच

रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी ने शुरू की जांच देवास। रेलवे स्टेशन देवास की बुकिंग विंडो कार्यालय के पीछे 1 जुलाई को लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल (एमजीएच) देवास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी चौकी देवास के अनुसार मृतक ने पीले रंग का कुर्ता, काले रंग की पैंट तथा सफेद रंग की बनियान पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ में घड़ी बंधी हुई थी। मृतक की बड़ी खिचड़ी दाढ़ी तथा सफेद-काले अधपके बाल थे। इस मामले में जीआरपी चौकी देवास ने मर्ग क्रमांक 23/26 के तहत धारा 194 बीएनएसएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सउनि रमेश मचार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान अथवा उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह जीआरपी चौकी देवास के मोबाइल नंबर 7223863984 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button