देवास

देवास पुलिस स्कूल से गांव तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश,

देवास पुलिस स्कूल से गांव तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश, “सेफ क्लिक 2.0 के 9वें दिन देवास पुलिस की जागरूकता मुहिम जारीविद्यालयों, व्यापारिक क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में साइबर चौपाल आयोजित कर विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत आज जिला देवास के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाओं एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमोना में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। चौकी बालौन, थाना पीपलरावां द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम जमोनिया में साइबर चौपाल आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग तथा सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार की जानकारी दी गई।

थाना उदयनगर द्वारा एसजीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए।इसी क्रम में एसडीओपी बागली की उपस्थिति में कस्बा कमलापुर में व्यापारियों के साथ विशेष साइबर चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान ऑनलाइन भुगतान, ओटीपी, क्यूआर कोड एवं डिजिटल लेन-देन से जुड़े साइबर फ्रॉड के तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने एवं किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930पर शिकायत करने की अपील की गई।थाना कांटाफोड़ द्वारा कस्बा कांटाफोड़ में साइबर चौपाल आयोजित कर उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं चौकी चौबाराधीरा द्वारा ग्राम भूतिया बुजुर्ग में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को साइबर सुरक्षा, बैंकिंग जानकारी की गोपनीयता तथा संदिग्ध कॉल एवं लिंक से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया गया।देवास पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सके तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक समाज का निर्माण हो।देवास पुलिस का संदेश सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन।सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों से सुरक्षित नागरिक है।सोच-समझकर करें क्लिक, सुरक्षित रहेगा आपका डिजिटल भविष्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button