प्रशासनिक

दीपावली पर्व के अवसर पर देवास पुलिस के 05 अधिकारी कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक  आदित्य मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

दीपावली पर्व के अवसर पर देवास पुलिस के 05 अधिकारी/कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक  आदित्य मिश्रा ने दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के 05 अधिकारी/कर्मचारी सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत।
पुलिस अधीक्षक  आदित्य मिश्रा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से करने की अपेक्षा व्यक्त की।
संक्षिप्त विवरण
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अंतर्गत देवास पुलिस के 05 अधिकारी/कर्मचारियों को सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास  आदित्य मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक  आदित्य मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा पुलिस की कार्यकुशलता एवं आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।
पदोन्नत अधिकारी/कर्मचारी के नाम
सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नत
1.  फूलचंद मीणा
2.  मोहनलाल पंवार
3.  सुमरत धुर्वे
4.  गणेश विश्वनोई
5.  राजेन्द्र सिंह रघुवंशी
देवास पुलिस परिवार की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों/कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button