परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन की महत्वपूर्ण

भूमिका- डॉक्टर कनुषा देवास। बोर्ड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक विषय को समय देना विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। सीजी ट्यूटोरियल्स की 2018 बैच की पूर्व विद्यार्थी रहीं डॉक्टर कनुषा ने संस्था के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉक्टर कनुषा ने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाएं और पढ़ाई के लिए शांत जगह चुनें, नोट्स बनाएं, पिछले साल के प्रश्न पत्र पढ़ें, स्मरण शक्ति को मजबूत करने के लिए पिछले टेस्ट पेपर के सवालों का अभ्यास करें। अध्ययन योजना बनाएं नियमित रूप से अभ्यास करें। कठिन विषयों को ज्यादा तथा सरल विषयों को कम समय दें। डॉ कनुषा ने हाल ही में अपनी बीडीएस की पढ़ाई पूर्ण की व युनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के संचालक आशीष गुप्ता और विद्यार्थियों ने पुष्प गुच्छ देकर डॉ कनुषा का सम्मान किया। सीजी ट्यूटोरियल्स के पूर्व विद्यार्थी अक्सर संस्था के वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए संस्था पर आते रहे हैं। सीनियर्स के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को वर्तमान समय में अच्छे कॉलेज व कोर्सेस की सही जानकारी मिलती है जिससे विद्यार्थी भविष्य के कॉलेज व कोर्सेज का सही निर्णय कर पाते हैं।