देवास
नवीन कचरा संग्रहण वाहनों को कम्पनी द्वारा निगम को हेण्ड ओवर किया

नवीन कचरा संग्रहण वाहनों को कम्पनी द्वारा निगम को हेण्ड ओवर किया
देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 मे नगर निगम द्वारा शहर मे कचरा संग्रहण कार्य हेतु 7 बोलेरो एमडीएक्स पीकअप वाहन को क्रय किया गया। महिन्द्र कम्पनी के द्वारा उक्त 7 वाहनों को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन को हेण्ड ओवर किया गया। उक्त वाहनों का रजिस्ट्रेशन व अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत इन वाहनों को शहर मे कचरा संग्रहण हेतु लगाया जावेगा। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, पार्षद रितु सवनेर, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल,स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, महेन्द्रा कम्पनी के पदाधिकारी आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।