देवास

देवास में रचा इतिहास – हरतालिका तीज पर 15 हजार से अधिक महिलाओं का महासंगम

https://youtu.be/Wb3fbdNDf9w?si=eUsTDGUzmxVtAv8g
देवास। लाल गेट के राजा मंदिर परिसर में हरतालिका तीज के पावन अवसर पर संस्था सिद्धिविनायक महिला मंडल द्वारा आयोजित रात्रि जागरण में 15 हजार से अधिक महिलाओं ने एकत्रित होकर इतिहास रच दिया। भक्ति और उत्साह से सराबोर यह आयोजन नगर में आस्था और संस्कृति का अनूठा प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तिमय वातावरण बनाया और सुबह 5 बजे तक श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

देवास विधायक गायत्री राजे पवार  देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहीं और महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि संस्था सिद्धिविनायक महिला मंडल प्रतिवर्ष इस आयोजन को नए आयाम देती आ रही है और अब यह आयोजन इतिहास रच रहा है। आयोजन के संयोजक एवं नगर निगम सभापति रवि जैन ने स्वागत भाषण देते हुए समस्त मातृशक्ति एवं नगरवासियों का धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि यह सफलता महिलाओं की भागीदारी और समाज की एकजुटता का परिणाम है। लाल गेट के राजा मंदिर परिसर में आगामी 10 दिनों तक भव्य गणेश उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button