देवास

देवास जिले में खनिज विभाग ने कार्यवाही कर अवैध परिवहन/ओव्हरलोड पर 08 वाहन जप्त किये


     देवास, 30 मई 2025/ कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी देवास  रश्मि पाण्‍डे ने बताया कि इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही कर अवैध परिवहन/ओव्हरलोड पर 08 वाहन जप्त किये गये है।

उन्‍होंने बताया कि विगत 02 माह में अवैध परिवहन तथा भण्डारण में जप्त वाहनों से 13 लाख 55 हजार 559 रूपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है। जप्त वाहनों पर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्‍टर न्यायालय में अर्थदंड अधिरोपित किये जाने के लिए प्रेषित किये जायेंगे। जिले में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड कार्यवाही पर लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button