अपना श्हरप्रदेश


DIAL 112  की तत्काल प्रभावी कार्यवाही


DIAL 112  की तत्काल प्रभावी कार्यवाही

संक्षिप्त विवरण  पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिस पर से डायल 112 द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।दो मासूम बच्चियों को सकुशल परिजन के सुपुर्द किया
थाना कोतवाली दिनांक 31.08.2026 के 13:41 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्ची को एक महिला जबरदस्ती अपने साथ लेकर जा रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 पुलिस कंट्रोल रुम देवास द्वारा तत्काल नजदीकी एफआरव्ही-01 को मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना पर एफआरव्ही-01 स्टाफ प्रधान आरक्षक 130 महेन्द्र सिंह जादौन व पायलेट बलराम वर्मा तत्काल मौके पर पहुचे। मौके पर लगभग 10 वर्ष की दो बच्चियां मिली जो अपनी दादी के साथ ग्राम शंकरगढ़ से डाकाचा जा रही थीं। दादी द्वारा रास्ते में नशा कर लेने से बच्चियां घबरा कर रोने लगी थीं। एफआरव्ही-01 स्टाफ द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोनों बच्चियों को सकुशल उनके ग्राम शंकरगढ़ स्थित निवास पर उनकी बुआ के सुपुर्द किया गया। बच्चियों के माता-पिता मजदूरी पर बाहर गए हुए हैं। सुसाइड की धमकी देकर घर से निकले व्यक्ति को साइबर सेल व डायल 112 की मदद से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
थाना सोनकच्छ अन्तर्गत दिनांक 31.08.2026 के 14:01 बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि कॉलर का भाई उम्र 28 वर्ष फोन पर सुसाइड करने की घमकी दे रहा है, जो कल रात से घर से कही चला गया है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 पुलिस कंट्रोल रुम देवास द्वारा तत्काल नजदीकी एफआरव्ही-11 को मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा साइबर सेल एवं डायल 112 FRV स्टाफ को सक्रिय किया गया। साइबर सेल की सहायता से एफआरव्ही-01 स्टाफ आरक्षक 992 अरविन्द नवराग , आरक्षक 603 कपिल पटेल पायलेट पप्पु वर्मा , रविन्द्र गुनाया द्वारा तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुचे। उक्त व्यक्ति को समझा-बुझाकर सकुशल दस्तयाब किया गया एवं थाना सोनकच्छ लाकर छोडा गया। पुलिस द्वारा व्यक्ति की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
112 की सेवा की त्वरित कार्यवाही से कालर संतुष्ट है एवं पुलिस की प्रशंसा कर धन्यवाद दिया।
             देवास पुलिस लोगो से अनुरोध करती हैं कि वे सड़को पर सावधानी से चलें और यातायात नियमो का पालन करे।  किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button