आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई है

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई है
एक स्विफ्ट कार से 08 पेटी मदिरा को छोड़कर फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
देवास,कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करें। सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि आबकारी विभाग देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा 03 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि में आबकारी वृत्त सोनकच्छ में मुखबिर सूचना के आधार पर एक स्विफ्ट कार को सोनकच्छ से देवगढ़ रोड पर ग्राम जलेरिया के पास रोका गया। लेकिन चालक अंधेरे का लाभ लेकर गाड़ी छोड़कर फ़रार हो गया था। कार की विधिवत तलाशी लेने पर देशी मदिरा प्लेन की 08 पेटी बरामद हुई थी। फरार कार चालक के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण क्रमांक 260/2025 पंजीबद् कर विवेचना में लिया गया था। फरार कार चालक शुभम निवासी महात्मा गांधी रोड सोनकच्छ को गत दिवस को गिरफ़्तार किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक अरविंद जिनवाल, निकिता परमार सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान एवं अनिल सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




