मां चामुंडा सेवा समिति ने मन्नूलाल गर्ग परिवार का किया स्वागत

केला देवी मंदिर के संस्थापक मन्नूलाल गर्ग सेवा व आध्यात्मिक की तपोभूमि है-नरेंद्र मिश्रा
देवास। मां चामुंडा की पावन नगरी देवास में केला देवी मंदिर के संस्थापक मन्नू लाल गर्ग परिवार ने देवास में केला देवी मंदिर की स्थापना एवं कई मंगलमय धार्मिक आयोजन कर तथा भारत के जगतगुरु शंकराचार्य जी को लाकर एवं कई बड़े धार्मिक आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले दीपक मन्नूलाल गर्ग परिवार का मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में एवं नरेंद्र मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में शाल, श्रीफल, पगड़ी, महाकाल का दुपट्टा,पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। मिश्रा ने कहा कि केला देवी मंदिर के संस्थापक मन्नूलाल गर्ग सेवा व आध्यात्मिक की तपोभूमि है। P जलोदिया ने कहा कि गर्ग ने कई धार्मिक स्थलों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित चारों धाम तीर्थ स्थलों पर राम कथा, भागवत कथा कराकर ज्ञान की गंगा बहाई है। उनकी तीन पुत्रियां, एक पुत्र, दो पोते, एक पोती सेवा सेवा समर्पण की प्रतिमूर्ति है। इस अवसर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, कमल बरडि़या, रमन शर्मा, डॉक्टर डीपी श्रीवास्तव, रमेश पटेल, परमानंद द्विवेदी, इंदर सिंह गौड़, बंसीलाल व्यास सहित सामाजिक व धार्मिक संस्था पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार रमन शर्मा ने माना।