औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने नकबजनी कर मोबाईल चुराने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार।

आपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरा व पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सअप ग्रुप बने आरोपी कि तलाश मे सहायक
03 मोबाईल फोन कीमती 50,000/- रुपये के जप्त,चोरी का मोबाईल खरीदने वाला व्यक्ति भी गिरफ्तार
आरोपी सुनी दुकानो व घरो को बनाता था अपना निशाना व देता था वारदात को अंजाम
संक्षिप्त विवरण थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर फरियादी सईद पिता सत्तार शेख निवासी सिया जिला देवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.09.2025 को दिन मे कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी रसुलपुर बायपास स्थित भारत आटो पार्ट्स दुकान मे घुस आया व मेरा मोबाईल चोरी कर ले गया है ।फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर अप.क्र. 833/2025 धारा 331(3),305(ए) बी.एन.एस. 2023 का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये श पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा उक्त नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल द्वारा नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर टीम का गठन किया गया था।


थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र निरी. शशिकांत चौरसिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण किया गया एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत् लगे करीबन 50 से अधिक कैमरे को खंगाला गया जिसमे एक व्यक्ति के स्पष्ट फुटेज प्राप्त हुये। प्राप्त हुलिये को पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सअप ग्रुप मे प्रसारित किया गया जिससे आरोपी की पहचान सुनिश्चित हुई। दिनांक 14.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना के आधार पर नकबजनी करने वाले राहुल पिता रमेश चौहान उम्र 23 साल निवासी शिवनगर न्यू देवास हाल मुकाम किराये से कालोनी ईटावा देवास को गिरफ्तार किया गया जिसने पुछताछ पर बताया कि मैने चोरी का उक्त मोबाईल अखलेश पिता दयाराम मालवीय उम्र 35 साल निवासी चौबाराधीरा जिला देवास हाल मुकाम उत्कृष्ठ छात्रावासा मीठा तालाब देवास को बेचा है जो चोरी का मोबाईल खरीदने पर उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर चोरी गया विवो कम्पन्नी का मोबाईल कीमती करीबन 20,000 रुपये का जप्त किया गया। आरोपी राहुल चौहान ने पुछताछ के दौरान दिनांक 12.09.2025 को गोमतीनगर हरी गार्डन के पीछे झोपड़ी मे से भी 02 मोबाईल चुराना स्वीकार किया जो थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास के अप.क्र. 841/2025 धारा 331(3),305(ए) बी.एन.एस. 2023 मे आरोपी राहुल चौहान के कब्जे से एक विवो कम्पन्नी का व एक रियलमी कम्पन्नी का मोबाईल कीमती करीबन 30,000 रुपये को जप्त किया गया है। आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।आरोपीगण के कब्जे से चोरी के कुल 03 मोबाईल कीमती करीबन 50,000 रुपये के जप्त किये गये है।
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया,प्रआर विनोद कुमार, आर अजय जाट, सै ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।




