Uncategorized

मां चामुंडा सेवा समिति ने संतों के सानिध्य में कलेक्टर ऋतुराज का स्वागत कियासमिति सदस्यों ने नवरात्रि महापर्व का निमंत्रण देकर  चर्चा भी कीदेवास। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत महात्माओं पूर्णानंद जी महाराज ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में कलेक्टर ऋतुराज को चैत्रीय नवरात्रि महापर्व का निमंत्रण देकर विद्वान आचार्य पंडित देवी शंकर तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार कर पुष्माला, गुलदस्ता  एवं शाल, श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। निमंत्रण देते हुए समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने कलेक्टर ऋतुराज को अवगत करते हुए बताया कि नवरात्रि महापर्व के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति 9 दिनों तक मां चामुंडा टेकरी सीढ़ी मार्ग स्थित उदासीन अखाड़ा पर 9 दिनों तक कन्या भोज एवं महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठंडे पानी व फरियाली छाछ का वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ऋतुराज ने सभी को नवरात्रि महापर्व की शुभकामना देकर इस महापर्व को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, उम्मेद सिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, सुशील शिंदे, बड़वाले बाबा उत्तम पिशाल, राधेश्याम बोडाना सहित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया आभार उम्मेद सिंह राठौड़ ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button