आपका शहरदेवास

11 दिसम्बर से 25 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान

प्रदेश विस्तार

देवास। प्रदेश मे 11 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं को पात्र हितग्राहियों को समय सीमा पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाया जावेगा। अभियान के अन्तर्गत केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। नगर निगम संबंधि योजनाओं को हितग्राही मुलक योजनाओं मे शत प्रतिशत सैचुरेशन लाने एवं लक्ष्यानुरूप लाभ प्रदान करने हेतु नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम के संबंधित विभाग प्रमुखों व अधिनस्थों की बैठक ली जाकर आवश्यक मार्गदर्शन व दिशा निर्देश जारी किये गये। इस कार्य हेतु जिला कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार 11 दिसम्बर से 25 जनवरी 2025 तक वार्डवार विशेष शिविरों का आयोजन प्रात: 11 बजे से सांय 5 बजे तक वार्डो मे आयोजित किये जावेंगे। इस हेतु वार्ड प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षकों, एनयुएलएम के आईइसी मेम्बर्स, आगवाडी कार्यकर्ताओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कर्मचारियों व आशा कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त दल का गठन कर इन्हें वार्डो मे घरो घर जाकर हितग्राहियों को चिन्हीत कर योजनाओं के लाभ की पात्रता अनुसार लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगें। इस कार्य हेतु क्षेत्रिय पार्षदों से भी सम्पर्क करना होगा। 11 दिसम्बर बुधवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन प्रारंभ होगा। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (2) के नवीन आवासों के लिये आन लाईन आवेदनो को भी प्रारंभ करने तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, लाडली बहनाओं के खातों मे राशि  का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव कार्यक्रम का प्रसारण भी निगम बैठक हाल मे किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button