आपका शहरदेवास

साइबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती हैं – डाॅ. वरूण कपूर



देवास 14 दिसंबर 2024/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में केेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षाा मण्डल से सम्बद्ध देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिये साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता विशेष पुलिस महानिरीक्षक, (आर.ए.पी.टी.सी.) श्री वरूण कपूर (आई.पी.एस.) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माॅं सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या एवं देवास सहोदय स्कूल्स काम्पलेक्स की अध्यक्ष श्रीमती रीटासिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उक्त प्रशिक्षण में देवास जिले के लगभग 13 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों पायोनियर पब्लिक स्कूल, विंध्याचल एकेडमी, माॅं जिनवानी पब्लिक स्कूल, पुष्पगिरि, द एवरेस्ट स्कूल, फेथ फाउण्डेशन ग्लोबल एकेडमी, ओपन स्काय एकेडमी, हाटपिपलिया, न्यू ऐरा हायर सेकण्डरी स्कूल, कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी, ब्राईट स्टार सेन्ट्रल एकेडमी, सेंट एंटोनी कांवेंट स्कूल, सोनकच्छ, प्रतिभा ग्लोबल स्कूल, भौंरासा, सतपूड़ा एकेडमी के करीब 1000 छात्र-छात्राओं एवं 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया।
मुख्य वक्ता श्री वरूण कपूर ने छात्र-छात्राओं को अपने उदबोधन में कहा कि साइबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती है साइबर क्राईम, साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि फिशिंग, बुलिंग, स्टाॅकिंग, गेमिंग इत्यादि साइबर अपराध की घटनाएॅं बढ़ रही है। इसे आपको समझना होगा व सतर्क एवं जागरूक रहना होगा तभी आप साइबर अपराध का शिकार होने से बच सकते है। साइबर अपराधी दिन-प्रतिदिन नये नये तरीकों से साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे है। अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिये दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आॅनलाईन/सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी निजी जानकारी जैसे जन्मतिथि, मोबाईल नम्बर, पता इत्यादि साझा न करें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनम पोस्ट न करें। अनजान ई-मेल/पोस्ट का जवाब न देंवे। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। अपरिचित व्यक्ति जिसे आप नहीं जानते उन्हें ब्लाॅक करें। अलग-अलग अकाउण्ट के लिये अलग-अलग एवं मजबूत पासवर्ड बनायें। झांसे या प्रलोभन में न आवें। बैंक में पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर भेजी गई लिंक/ओटीपी को किसी दूसरे नम्बर पर फारवर्ड न करें। अनजान लिंक को ओपन न करें। आप किसी सोशल मीडिया पोस्ट, मेल, चैटिंग से असहज हो तो तुरंत अपने माता-पिता को अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को बतावें और पुलिस में शिकायत करें आदि कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
तत्पश्चात् जिज्ञासु छात्र-छात्राओं के रोचक प्रश्नों के उत्तर देते हुए उसके समाधान बताये, जिसे विडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो छात्र-छात्राओं क्रमशः कु. तनिष्का मेहता एवं आरव शाह को डाॅ. कपूर ने प्रमाण-पत्र व गोल्डन बैज प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या एवं सहोदय स्कूल काम्पलेक्स की अध्यक्ष श्रीमती रीटासिंह एवं सभी विद्यालयों द्वारा श्री वरूण कपूर (आई.पी.एस.) को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में निरीक्षक श्रीमती पूनम राठौर व उनकी टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button