देवास

सवत्रांता संग्राम सेनानी एव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन कैलाश सारंग की जयंती मनाई


देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी को हमारे समाज के पितृ पुरुष  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक, सुप्रसिद्ध समाजसेवी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भाजपा के स्थापना कमेटी के सदस्य, हम सबके प्रेरणा स्रोत स्व कैलाश नारायण सारंग की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास इकाई द्वारा वृद्धाश्रम देवास में एकत्र होकर वृद्ध जनों से चर्चा की एवं उनके सुख-दुख के भागीदार बने। इसी के साथ स्व  सारंग के छायाचित्र पर प्रदेश उपाध्यक्ष एव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्प समर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया ,साथ ही वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों को अपने उद्वोधन में कहा कि कायस्थ समाज हमेशा आपके साथ है

कभी भी कुछ भी आवश्कता हो। तत्पश्चात वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों महिला एवं पुरुषों को भोजन एवं मिठाई परोस कर खिलाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव अशोक निगम ,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष शशी खरे, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे ,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ,युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव ,जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, संरक्षक हेमेंद्र निगम काकू , शैलेश कानूनगो के आदित्य श्रीवास्तव आलोक श्रीवास्तव लोकेश सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव एवं अखिलेश श्रीवास्तव, चंदू भैया पदाधिकारी एव समाजन उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे ने किया। आभार जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव ने माना। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button