सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था का अन्नकूट महोत्सव संपन्न

देवास। 29 दिसम्बर को अनिलश्री नगर गार्डन देवास में सनाड्य ब्राह्मण सामाजिक संस्था (रजिस्टर्ड) देवास द्वारा अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य पं अखिलेश महाराज बागर्थ पीठाधीश्वर उज्जैन थे, अध्यक्षता पं जगदीश पचौरी ने की। अन्य मंचासीन अतिथि अवंतिका सनाड्य परिषद उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष पं हेमंत शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा देवास के अध्यक्ष पं दिनेश मिश्रा, संस्था के संरक्षक पं राधेश्याम शर्मा, पं वीरेन्द्र बिरथरे, अध्यक्ष पं अरविंद तिवारी थे। संचालन कोषाध्यक्ष पं लोकेश जोशी एवं संयोजक पं देवकीनंदन समाधिया ने किया। दीप प्रज्जवलन एवं भगवान परशुराम जी के पूजन के पश्चात सभी अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं हारफूल से कार्यकारणी के पं नरेन्द्र बरुआ, पं राजन मिश्रा, पं बिसन शर्मा, पं अशोक चौबे,पं लक्ष्मीकांत बिरथरे,पं महेन्द्र स्थापक,पं राघवेन्द्र बिरथरे, पं मिथलेश बिरथरे,पं जयदेव पाठक,पं ओमप्रकाश शर्मा,पं बालकृष्ण अवस्थी,पं अविनाश तिवारी,पं राकेश पाठक द्वारा किया गया। आचार्य पं अखिलेश महाराज ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि विप्र समाज सदैव से ही विलक्षण प्रतिभा का धनी एवं समाज का मार्गदर्शक रहा है , परन्तु अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली एवं प्रतिभावान बनाये रखने के लिये उन्हें अपने संस्कारों,विनम्रता एवं सदविचारों को नहीं छोड़ना चाहिये।, संस्था के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने संस्था की गतिविधियों एवं संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला,पं महेन्द्र स्थापक को परशुराम कल्याण बोर्ड के देवास के प्रभारी मनोनीत होने पर पं अखिलेश महाराज द्वारा उनका स्वागत किया गया।अन्य उपस्थित व्यक्तियों में प्रमुख पं संजय शुक्ला,पं प्रशान्त शर्मा,पं पप्पू जोशी,पं दीपक जोशी, सुरेश शर्मा,बीएनपी ब्रह्मबन्धुत्व के अध्यक्ष पं घनश्याम पंडित, महासचिव पं राजकुमार शर्मा,पं मुकेश जोशी,पं मधुसूदन शर्मा,पं शंकर लाल शर्मा, रामपदारथ मिश्रा,पं राधेश्याम तिवारी,पं आकाश अवस्थी, मुकेश शर्मा,सतीष शर्मा, सुदर्शन दुबे, डॉ. रितेश उपाध्याय,महेन्द्र व्यास, सुदामा शर्मा, कृष्णकान्त शर्मा एवं अन्य बहुत संख्या में विप्र बंधु एवं महिलायें उपस्थित थीं। सभी ने स्वदिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन किया। आभार प्रदर्शन पं वीरेन्द्र बिरथरे ने किया, उपरोक्त जानकारी अशोक चौबे ने दी।