देवास

संबल योजना से मिली 04 लाख रुपए अनुग्रह सहायता राशि पीड़ितों के लिए बन रही है मददगार

संबल योजना से मिली 04 लाख रुपए अनुग्रह सहायता राशि पीड़ितों के लिए बन रही है मददगार


शासन की महत्ती योजना के लिए परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दे रहे हैं धन्यवाद

  देवास घर में जब कमाऊ सदस्य की आकस्मिक मौत हो जाती है, तब परिवार के लिए जीविकोपार्जन की समस्या होने लगती है। इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार ने परिवार को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल योजना) का शुभारंभ किया। जिसमें मृतकों के परिवार जनों को अनुग्रह सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना पीड़ितों परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मददगार बन रही है।
देवास जिले के ग्राम आगरोद की श्रीमती नसीम बी ने बताया कि उनके पति स्व. आदिल शेख की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिससे परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा तथा जीविकोपार्जन की समस्या होने लगी। उन्हो़ंने बताया कि उनके पति का मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना में पंजीयन था। संबल योजना में नाम होने से उनकी मृत्यु होने पर शासन द्वारा उन्हें 04 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि उनके खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई है। वे बताती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से 04 लाख रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गई है। यह राशि संकट की घड़ी में हमारे लिए मददगार बनेगी। शासन की इस महत्ती योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button