संत शिरोमणि श्री नामदेव जी का ज्ञानोदय दिवस मनाया गया

संत शिरोमणि श्री नामदेव जी का ज्ञानोदय दिवस मनाया गया देवास। नामदेव छीपा समाज देवास द्वारा दिनांक 2 फरवरी 2025 रविवार को बसंत पंचमी पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का ज्ञानोदय दिवस शीलनाथ धूनी संस्थान में मनाया गया। उक्त जानकारी देते हुए समाज के सचिव सतीश नामदेव ने बताया कि बसंत पंचमी पर संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के ज्ञानोदय दिवस पर समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती गंगा महेंद्र कुमार वर्मा , शकुंतला ब्रजमोहन डोर,श्रीमती सम्पत मोतीलाल तुरंगरिया द्वारा पंचोपचार विधि से ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी एवं नामदेव जी का पूजन किया तत्पश्चात सभी महिलाओं एव पुरुषों द्वारा पूजन किया गया साथ ही ज्ञान की देवी मां सभी द्वारा मां सरस्वती जी एवं नामदेव जी की आरती की गयी। हरिनारायण तोनगरिया, राजेन्द्र जाजपुरे, श्रीमती आशा नामदेव, उषा नामदेव एवं पिंकी नामदेव द्वारा मन मोहक भजनों की प्रस्तुति दी। डा मोहन वर्मा , खेमचंद नामदेव ने नामदेव जी की ईश्वर भक्ति पर प्रकाश डालते हुए समाज से रक्त दान किये जाने पर आग्रह किया। सतीश नामदेव ने अपने उद्बोधन में बताया कि संत शिरोमणि श्री नामदेव जी बाल्यकाल से ही पांडू रंग विट्ठल के अनन्य भक्त थे । एक दिन विट्ठल जी ने नामदेव जी से कहा कि जब तक तुम गुरु नही बनाओगे तुम्हारी भक्ति मान्य नही होगी चाहे तुम मेरे कितने ही अच्छे भक्त हो तत्पश्चात श्री नामदेव जी ने बिसोबा खोचर से गुरुदीक्षा लेकर विट्ठल के अनन्य भक्त बन कर ईश्वर भक्ति की गंगा बहाने तथा लोगों में सामाजिक समरसता के भाव जागृत करने के लिए देश के अनेक प्रांतों में भ्रमण किया। आज भी गुरुग्रंथ साहिब एवं जैन समाज के ग्रंथों में संत शिरोमणि श्री नामदेव जी का उल्लेख मिलता है। समाज की सम्मानित एवं देवास नगर निगम की पूर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा ने भी नामदेव समाज के सभी घटकों को साथ मिलकर नामदेव जी द्वारा बताये भक्ति मार्ग पर चलने एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शीलनाथ धूनी संस्थान के प्रमुख ट्रस्टी श्री भगवान सिंह जी चावड़ा का समाज द्वारा शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम किया गया तथा रामायण महाभारत पर आधारित रोचक एवं शिक्षा प्रद प्रश्नोत्तरी भी की गयी। संचालन सतीश नामदेव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक डोंगरवाल, सीताराम नामदेव, महेंद्र कुमार नाईवाल, सुनील वर्मा, महेश वर्मा, अनिल आर्य , राजेन्द्र नामदेव, सुनील छीपा, योगेश रायथलिया, मंजू वर्मा, इंदिरा वर्मा, कविता वर्मा, बबीता जाजपुरे, गायत्री नामदेव, सुनीता नामदेव,प्रभा वर्मा अनिता तोनगरिया सहित सेकडो महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे। राजेश वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।