देवास
श्री आदेश्वर जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मंडल के चुनाव संपन्न
श्री आदेश्वर जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मंडल के चुनाव संपन्न
राजेश बागरेेचा बने अध्यक्ष

श्री आदेश्वर जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मंडल के चुनाव संपन्न
राजेश बागरेेचा बने अध्यक्ष
देवास। प्राचीन श्री आदेश्वर जैन श्वेतांबर मंदिर बड़ा बाजार में 29 दिसम्बर कोे आदेश्वर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष के पद का चुनाव किया गया। चुनाव प्रकाश गोखरू, नरेन्द्र जैन की अध्यक्षता एवं सकल श्री संघ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश बागरेचा को निर्विरोध ट्रस्ट मंडल का अध्यक्ष चुना गया। समाज के सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पिछले वर्ष उनके कार्यकाल में साध्वीजी श्री शीलरेखाश्रीजी महाराज सा. आदि ठाणा 7 का ऐतिहासिक सफल आनंदम चातुर्मास श्री आदेश्वर संघ में संपन्न हुआ था एवं साध्वीजी श्री अमीपूर्णाश्रीजी मसा. आदि ठाणा 9 का चातुर्मास भी राजेश बागरेचा के कार्यकाल में संपन्न हुआ था। आदेश्वर ट्रस्ट मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।