शिवरात्रि के पावन पर्व पर सज रहा बाबा का दरबार

देवास। विजयनगर स्थित श्रीपंचदेव त्रिलोकीनाथ महादेव मन्दिर पर शिव रात्रि के पर्व पर मन्दिर पर तीन दिन पूर्व से माता बहनो द्वारा भोलेनाथ बाबा को हल्दी मेंहदी लगायी जा रही है। उबटन लगाकर स्नान कराया जा रहा है। मन्दिर पर फुलबंगला बनाया जा रहा है पूना से फुल मगाये गये है साथ ही अदभुत फुलेरा के भी दर्शन होगे, लाइटिंग से पूरा मन्दिर गुलाबी नजर आ रहा है। बुधवार को सुबह भोलेनाथ का रूद्राक्ष से अभिषेक होगा। अभिषेक के बाद उन अभिमंत्रित रूद्राक्षो को जनता जनार्दन मे वितरण किया जायैगा। दोपहर 1 बजे सामूहिक प्राथेश्वर शिवलिंग पूजा पंडित किशोर जी शर्मा द्वारा मन्दिर प्रांगण मे करायी जायेगी। शाम के समय बाबा त्रिलोकीनाथ महादेव का दूल्हे का श्रंगार होगा। जिनके दर्शन शाम 5 बजे से रात्री 9 बजे तक होगे। साथ ही शिव रात्रि की रात को 4 अभिषेक सामूहिक होगे पहला रात 9 बजे, दूसरा रात 11.30, तीसरा रात 2.30 बजे, ओर चौथा सुबह 5 बजे होगा। कहते है रात्रिकालीन अभिषेक का शिव रात्रि पर काफी महत्व है। सुबह 11 बजे से साबुदाना खिचडी व छाछ प्रसाद स्वरूप मे विवरण की जायगी। नरेंद्र यादव ने बताया कि सामूहिक अभिषेक मे जो भक्त शामिल होना चाहते है उनकी सामग्री की व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है।