विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को देवास में माताजी की टेकरी पर 5000 से अधिक पौधे रोंपे जाएंगे

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर पौधारोपण करने का आग्रह किया है
देवास, 29 मई 2025/ देवास में विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को माताजी की टेकरी को हरियाली चादर ओढ़ाने के लिए के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में माताजी की टेकरी पर 5 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। कलेक्टर सिंह ने नगर निगम देवास को निर्देश दिये कि पौधारोपण के लिए आवश्यक सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों से सहभागिता करने आग्रह करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें तथा टेकरी पर पौधारोपण करें। इसके साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे नागरिकगण अपने विवाह वर्षगांठ, जन्मदिन, अपने बच्चों के जन्मदिवस, अपने परिजन के पुण्य स्मरण पर पौधारोपण करें तथा उसे संरक्षित करें।