रेलवे स्टेशन पर चलाया गया रेडकृ स्पॉट एवं यलो- स्पॉट उन्मूलन जागरूकता अभियान

सार्वजनिक जगहों पर थूकने एवं खुले में पेशाब करने पर आयुक्त ने जुर्माना लगाने के दिये निर्देश
देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर शहर मे प्रमुख स्थानो तथा सार्वजनिक स्थानो पर नागरिको द्वारा पान, गुटखा के लाल धब्बे हटाने के लिए रेड स्पॉट एवं यलो स्पॉट उन्मूलन अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पहले चरण में नागरिको को प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा के पीक नही थुकने हेतु समझाया जा रहा है। समझाईश के उपरांत भी नागरिक व मुसाफिर सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटखे की पीक थूकते नजर आए या खुले में यूरीन करते पाए गए, तो ऐसे नागरिको व रागीरो पर दूसरे चरण में उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु निगम की सहयोगी संस्था बेसिक्स द्वारा निगम कर्मचारियों के सहयोग से रेड स्पॉट यलो स्पॉट उन्मूलन जागरूकता अभियान अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर सफाई, धुलाई एवं दीवार पर रंग रोगन कर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन, प्रमुख बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पर आने-जाने वाले राहगीरों, सिटी बस एवं रिक्शा् चालकों व यात्रियों एवं पान गुमटी संचालको को यहां-वहां नहीं थुकने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा समझाईश के बावजूद भी थूंकते पाए जाने पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक,वार्ड दरोगा विकास सांगते, स्वच्छ भारत मिशन से अरुण तोमर एवं बेसिक्स संस्था से अंकित पाल एवं सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।