मां के दरबार में यज्ञ हवन में आहुतियां डालना भाग्यशालियों के नसीब में होता है- भागवताचार्य प. उपाध्याय

देवास। मां चामुंडा पहाड़ी पर पुजारी परिवार एवं समस्त भक्तगण द्वारा विधायक गायत्री राजे पवार, विक्रम सिंह पवार के मार्गदर्शन में मां चामुंडा प्रकट उत्सव एवं चंडी महायज्ञ का आयोजन 20 से 26 जून तक मां चामुंडा परिसर में यज्ञाचार्य पंडित सुभाष रावल कवडी वाले के आचार्यत्व में चल रहा है। यजमानों द्वारा स्वाहा स्वाहा का उद्घोष कर डाली जा रही आहुतियों से पूरी पहाड़ी गुंजायमान हो रही है। धर्म का ऐसा जागरण, ऐसा वातावरण की मन अभिभूत हो जाता है। यज्ञ हवन के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में भागवताचार्य पंडित गोविंद उपाध्याय, यज्ञाचार्य पंडित सुभाष रावल, अशोक नाथ पुजारी, संतोष पुजारी, मुकेश पुजारी, महेश पुजारी, प्रवेश परिहार मंजू रघुवंशी,समस्त पुजारियों, यजमानों का मां की चुनरी, दुपट्टा, पगड़ी, पुष्मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। भागवताचार्य प. गोविंद उपाध्याय ने स्वागत अवसर पर कहा कि मां चामुंडा की पहाड़ी पर यज्ञ हवन करना भाग्यशालियों के नसीब में ही होता है। जो मां के दरबार में आकर यज्ञ हवन मैं अपनी आहुतियां डाल रहे हैं । मां के दरबार में यज्ञ हवन देखकर में अभिभूत हूं। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, उम्मेद सिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, इंदरसिंह गोड़, राधेश्याम बोडाना व मां के दरबार में दर्शन को आने वाले धर्मप्रेमी उपस्थित थे।