देवास

बसन्त पंचमी पर ब्राह्मण समाज के एक जोड़े का विवाह एवं पांच बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ


देवास। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा द्वारा अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा देवास इकाई के तत्वावधान में बीमा रोड़ स्तिथ महर्षि गौतम आश्रम में  एक ब्राह्मण जोड़ा वर .करण शर्मा एवं वधु माधुरी शर्मा के साथ वैदिक वैवाहिक संस्कारों के साथ विवाह किया गया । पांच ब्राह्मण बटुक अनुराग शुक्ला, गोविंद जोशी ,श्रीकांत विरापडे,देवांश जोशी एवं कार्तिक जोशी का यज्ञोपवीत संस्कार विद्वान आचार्यों द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिनका बड़े धूम धाम के साथ बग्गी में बिठा कर नगर में प्रोसेशन निकला गया। समारोह के संयोजक एम एम मोदी ने बताया कि इस मंहगाई के इस दौर में नाम मात्र सहयोग राशि से गुजर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा  एवं अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा देवास द्वारा  सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार का समारोह  करने का पहला प्रयास किया गया है जो पूरी तरह सफल हुआ । समारोह में बतौर अतिथि गुजर गौड़ ब्राह्मण महा सभा के प्रांताध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं अखिल भारतीय महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया त्रिवेदी उज्जैन , अ.भा. सर्व ब्राह्मण महा सभा के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, पूर्वाध्यक्ष संजय शुक्ला, रमेश व्यास ,पूर्व महापौर सुभाष शर्मा , शिक्षाविद प्रयास गौतम , मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा सर्व ब्राह्मण महिला महासभा की अध्यक्ष यशोदा शर्मा, पूर्व पार्षद आशुतोष जोशी उपस्थित थे ।इस अवसर पर माया त्रिवेदी को जन्म दिन की बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर तथा मधु शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन करते हुए सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया । अतिथि का स्वागत आयोजक मंडल के ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे, नवीन दुबे, नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे सर्व ब्राह्मण सभा के पंडित  महेंद्र व्यास , आकाश अवस्थी ,आदित्य दुबे, डॉ रितेश शर्मा, सतीश दुबे , समीर शर्मा,  साधना व्यास  ज्योति दुबे आदि ने किया । समारोह में शहर के विशिष्ट ब्राह्मण  बंधु एवं महासभा के सुभाष पंड्या, रितेश त्रिपाठी , पवन चौधरी, पार्षद दीपेश कानूनगो , अश्विन शर्मा, भरत व्यास, डॉ संजय तिवारी ,गिरधर शर्मा, रोहित उपाध्याय, दीपक तिवारी,मंगेश शर्मा श्याम शर्मा, संतोष त्रिवेदी ,सुरेश शर्मा, पंकज प्रधान,पंकज प्रधान,सुदामा शर्मा, संजय दुबे , अश्विन शर्मा,चंद्रपाल शर्मा  सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के विशिष्ट जन महिला पुरुष एवं वर वधु एवं बटुकों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने  किया तथा आभार  एम एम मोदी ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button