देवास

फ्रिज में मिली महिला की लाश से समस्त प्रजापति समाज में आक्रोश, आरोपियों को फांसी की मांग


फ्रिज में मिली महिला की लाश से समस्त प्रजापति समाज में आक्रोश, आरोपियों को फांसी की मांग- अ.भा. भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
देवास। अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) संघ ने विगत दिनों प्रजापति समाज की महिला फ्रीज में मिली लाश के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शेखर प्रजापत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक समाचारों के माध्यम से हमे जानकारी मिली कि देवास की वृंदावन धाम कालोनी में प्रजापति समाज की महिला का जघन्य हत्याकांड हुआ है। घटना के बाद से सभी समाजजन में आक्रोश व्याप्त है। घटना के कुछ ही घंटो बाद पुलिस ने आरोपी को पकड लिया, जिसमें उसने खुलासा किया है कि मृतक महिला प्रतिमा (पिंकी) प्रजापति जो कि प्रजापति कुम्भकार समाज की महिला थी। हमे जानकारी मिली है कि पीएम रिपोर्ट में पिंकी महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद पिंकी के शव को आरोपी ने फ्रिज में रख रखा था। आरोपी पहले से शादीशुदा होने होने के बाद भी लिव इन में युवती के साथ रह रहा था। आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में रख रखा। स्थानीय लोगों की सजगता के कारण विगत 10 माह से फ्रिज में बंद महिला का शव बरामद हो पाया। यदि बिजली बंद नही होती तो आरोपी की द्वारा घटित घटना का खुलाशा नही हो पाता। घटना में अपनी जान गंवा बैठी प्रजापति समाज की महिला ने अपने प्रेमी के साथ शादी की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन महिला को अंधेरे में रखते हुए आरोपी ने उसका यौन शोषण किया और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। अ.भा. प्रजापति (कुम्भकार) संघ एवं समस्त प्रजापति समाज उक्त विभत्स हत्याकाण्ड की घोर निन्दा करते हुए मांग करता है कि जघन्य हत्याकाण्ड करने के दोषी संजय पाटीदार व उसके साथी विनोद दवे को फांसी की सजा दी जाए। यदि शीघ्र ही उक्त मामले में दोषियों को फांसी की सजा नही होती है तो प्रजापति समाज प्रदेशभर में आंदोलन करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान दक्ष प्रजापति, विक्रम प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, निलेश प्रजापत, दिनेश प्रजापत सहित समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button