आपका शहरदेवास

पत्रकार दीप की जयंती पर कर्मयोद्धा होंगे सम्मानित
देवास।

पत्रकार दीप की जयंती पर कर्मयोद्धा होंगे सम्मानित
देवास के निर्भीक पत्रकार, साहित्यकार, लेखक, चिंतक और विचारक शाकिर अली दीप के जन्म जयंती के अवसर पर कर्मयोद्धा पत्रकार और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 17 दिसंबर 2024 को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में होने जा रहा है। राष्ट्रीय पत्रकार संगठन न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निर्भीक लेखनी के धनी पत्रकारों, देशभक्ति-जनसेवा में संलग्न पुलिस, अधिकारियों, निस्वार्थ सेवा करने वाले चिकित्सकों और समाजसेवा/शिक्षा/खेल जगत में संलग्न विशिष्ट उपलब्धियों को सम्मानित  किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सैयद सादिक अली ने बताया कि पत्रकार दीप द्वारा अपनी निर्भीक लेखनी के माध्यम से देश सेवा, गौ सेवा, पर्यावरण चेतना, जन जागरूकता के साथ हमेशा गरीब और पीड़ितों की आवाज के रूप में जाने जाते थे। विभिन्न पत्रकार संगठनों में पदाधिकारी और दैनिक जस्टिस ऑफ वल्र्ड के संपादक भी रहे हैं। इंदौर से प्रकाशित दैनिक अपनी दुनिया के जिला प्रतिनिधि भी रहे हैं। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों से सम्मिलित होने की अपील पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कमल गर्ग, सुरेश शर्मा क्रांति, खुमान सिंह बैस ने की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button