देवास

नवरात्रि पर्व के दौरान मांस विक्रय प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जा रहा है


देवास। नगर निगम द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रकार के चिकन, मटन, मांस, अंडे एवं मछली के व्यापार को निगम सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के परिपालन हेतु नगर निगम की टीम सतर्कता से निरंतर निरीक्षण कार्य कर रही है। इसी कार्यवाही के निरीक्षण के दौरान चर्च के सामने ए बी रोड स्थित मैजिक रेस्टोरेंट में 20 किलो चिकन जप्त किया गया। मौके पर ही स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक हरेंद्रसिंह ठाकुर द्वारा नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक सदाब पिता आबिद पर 5 हजार का अर्थदंड अधिरोपित कर उसकी वसूली की गई। निरीक्षण दौरान टीम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ओमप्रकाश पथरोड, दरोगा शिवा खत्री, रिमूवल गैंग दरोगा अबरार पठान एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button