ध्वज स्थापना के साथ 20 जून से प्रारंभ होगा माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव महोत्सव

26 जून को अभिजीत मुुहूर्त में होगी चंडी महायज्ञ की पूर्णाहूति
देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 20 जून से माँ चामुण्डा प्रकटोत्सव प्रारंभ होगा। यज्ञ समिति के अशोकनाथ पुजारी ने बताया कि ध्वज स्थापना, हेमाद्री स्नान, मण्डल प्रवेश, मण्डल देवता की प्रतिष्ठा, अग्निवास के साथ चण्डी महायज्ञ वैदिक परम्परानुसार महायज्ञ प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। यह यज्ञ विगत 24 वर्षाे से निरंतर होता आ रहा है।


इस वर्ष यज्ञ का 25 वां वर्ष है। चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 जून को अभिजीत मुहूर्त में होगी तथा परिक्रमा मार्ग पर कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं नाथ सम्प्रदाय के पुजारी परिवार एवं भक्त मंडल व जन सहयोग से 26 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। चंडीयज्ञ पं. सुभाष शर्मा रावल ग्राम कवड़ी वाले के आचार्यत्व में संपन्न होगा। मुकेश पुजारी, महेश पुजारी, संदीप पुजारी, विनय पुजारी,सुरेश पुजारी, अभिमन्यु पुजारी, संतोष पुजारी, रितेश पुजारी, कालु पुजारी आदि ने माँ चामुण्डा के भक्तों से इस महायज्ञ में उपस्थित होने की अपील की।