आपका शहरदेवासधर्म-अध्यात्म

धर्म के ज्ञान के लिए शास्त्र और उसकी रक्षा के लिए शस्त्र का ज्ञान रखना होगा- पं. देवराज शर्मा


देवास।  आदर्श रामायण मण्डल महिला समिति एवं  हरिबोल सेवा समिति द्वारा मण्डल की पूर्व सदस्य स्वर्गवासी माताओं की स्मृति में नूतन नगर उद्यान, गजरा गियर्स चौराहा स्टेशन रोड पर चल रही  रामकथा के तृतीय दिवस भगवान  राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्म के साथ ही जय जय श्रीराम के जयघोष लगाए। भगवान के जन्म पर गुलाल और पुष्प की वर्षा की गई। राम जन्मोत्सव के लिए कथा पांडाल को भव्य रूप से सजाया गया था। कथावाचक पंडित देवराज शर्मा ने प्रभु राम जन्म से जुड़ी प्रांसगिक घटनाओं का वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म (हिंदूओं) के लिए भगवान राम एक धर्म है। हिन्दू धर्म के शास्त्रों, ग्रंथों और उपनिषदों में 33 कोटी देवी-देवताओं का उल्लेख है, किंतु सबका परब्रह्म केवल एक है। भगवान ने अलग-अलग देश काल में मानव कल्याण के लिए धरती पर अलग-अलग रूपों में जन्म लिया। मनुष्य को अपना जीवन सार्थक करने के लिए अपने मन को नियंत्रित करना चाहिए। तन, धन और पद का मोह-लोभ मानवता को क्षीण करती हैं। हमें धर्म के रक्षार्थ हेतु हर स्तर पर तैयार रहना है। धर्म के ज्ञान के लिए शास्त्र और उसकी रक्षा के लिए शस्त्र का ज्ञान रखना होगा। आयोजक धर्मेन्द्र ठाकुर संजय बोर्डिया ने बताया कि रामकथा श्रवण करने के लिए बडी संख्या में भक्तजन पाण्डाल पर पहुंच रहे है। व्यासपीठ की आरती महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद संजय दायमा सहित भक्तों ने की। इस अवसर पर महिला मण्डल के प्रमुख आशा देवी, संजुला रघुवंशी दिलीप रघुवंशी, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा अशोक रघुवंशी गुडा भाई विरेन्द्र राठौर, सुनील कुशवाह सहित बडी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित थे। रामकथा का आयोजन 15 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button