आपका शहरदेवास

देशहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम – मारू


देवास। भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी निलेश नागर ने बताया कि श्रमिक संपर्क अभियान के सातवें दिन गंधर्वपुरी में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, माखनसिंह धाकड़ आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिलाध्यक्ष रामु जमोडिया ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता, दंतोपंत ढंेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान प्रारंभ किया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मारू ने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1990 में वर्ल्ड ट्रेड यूनियन आर्गेनाइजेशन द्वारा रूस में आयोजित कान्फ्रंेस में बीएमएस के दो प्रतिनिधि श्रीराम भाउ जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभाकर घाटे सम्मिलित हुए। जहां पर उन्होंने कहा था कि भारत में हमने श्रम संगठन को गैैर राजनैतिक आधार पर चलाने का निर्णय स्थापना काल से लिया है। ट्रेड यूनियन गैर राजनीतिक ही होना चाहिये। कान्फ्रेंस में 133 देशों के 1350 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिससे बीएमएस के प्रस्ताव को मंजुरी मिली। वैश्विक स्तर पर भारतीय मजदूर संघ की ये सैद्धांतिक विजय है। इसलिये राष्ट्र हित, उद्योग हित को ध्यान में रखते हुए देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम। भारत माता की जय । इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी, आंगनवाडी कार्यकर्ता अनीता, कोमल, कांता भाटी, ब्रजबाला, शशिबाला शर्मा, सीमा झाला, कला भाडल, अंजु भावसार, किरण भावसार, रेखा मालवीय उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रेखा मालवीय ने किया तथा आभार ब्रजबाला शर्मा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button