देवास

दिलीप सिंह जाधव (बाबा साहब) सर्वानुमति से संस्था देववासिनी के अध्यक्ष मनोनीत



देवास । किशोरावस्था से ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व के विचारों से जुड़े हुए देवास के प्रसिद्ध इतिहासकार, संशोधक  दिलीप सिंह जाधव (बाबा साहब) को सर्वानुमति से संस्था देववासिनी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।  जाधव बाबा साहब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पालक कार्यकर्ता रहे है। मध्यप्रदेश में विद्यार्थी परिषद की जड़ों को सींचकर, उसकी शाखाओं के रुप में असंख्य कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले संगठन मंत्री स्वर्गीय सालिगराम जी तोमर के समय से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े रहे है।

चंद्रशेखर आजाद स्मृति समिति के संयोजक, कृष्णजीराव पवार महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता  बाबा साहब के अध्यक्षीय नेतृत्व में संस्था देववासिनी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियां नई ऊंचाइयों को छूएगी। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित एक वृहद बैठक में इस विश्वास एवं मनोकामना के साथ संस्था देववासिनी के संरक्षक सांसद  महेंद्र सिंह सोलंकी ने अध्यक्ष के रूप में  बाबा साहब के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। यह जानकारी देते हुए संस्था सदस्य शेखर कौशल ने बताया कि संरक्षक सांसद  सोलंकी ने मुंह मीठा कराते हुए कहा कि बाबा साहेब के अध्यक्षिय नेतृत्व में सभी को कुछ नया सिखने को मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्य सर्वश्री महेश चौहान, शंभू अग्रवाल, मनीष जैन, मीतेश रघुवंशी, नीरज चौहान, दुर्गेश खिंची, भोजराज सिंह ठाकुर, जयंत जैन, शुभम जाधव, जयेश पडियार, प्रवीण वर्मा, अजय तोमर, लकी मक्कड़, पंकज सोनी, खिलेश शिंदे, बिट्टू शर्मा, रोहित शर्मा, कमल शर्मा, अशीष दवे, कृष्ण पटवा, मोहन श्रीवास, कुणाल चौधरी, अनुज शर्मा, शुभम सवनेर, दीपेश शर्मा, वैदिक जैन ने  बाबा साहब का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए संस्था देववासिनी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाईयां दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button