देवास

पक्षियों की रंगीन दुनिया ने मोहा मन, दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का भव्य समापन


देवास। विश्व छायांकन दिवस के अवसर पर देवास वासियों को एक अनोखा दृश्यावलोकन अनुभव करने को मिला, जब मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में विख्यात फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत द्वारा दो दिवसीय पक्षी फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। बुधवार रात्रि 9 बजे इस शानदार प्रदर्शनी का समापन हुआ। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में विधायक गायत्री राजे पवार ने उपस्थित होकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इसके बाद शहर के प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, मनोज राजानी, पूर्व महापौर ठाकुर जयसिंह, जैनेन्द्र सिंह पवार, वरिष्ठ पत्रकार अनिल राज सिंह सिकरवार, तंवर सिंह चौहान, भगवान सिंह चावड़ा, रितेश त्रिपाठी, देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, रईस खान, शकील कादरी, राजेश परमार एवं महेन्द्र सिंह राजपूत सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत के कार्य की सराहना की। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की खींची गई सजीव और सुंदर छवियां देखने को मिलीं, जिन्होंने प्रकृति प्रेमियों का मन मोह लिया। कुछ तस्वीरों में पक्षियों के उड़ान भरते पल, भोजन करते क्षण और प्राकृतिक परिवेश में उनका स्वाभाविक जीवन दर्शाया गया, जो दर्शकों को रोमांचित कर गया। कार्यक्रम का संचालन सलीम मामू द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन पोप सिंह परिहार ने किया। यह प्रदर्शनी न सिर्फ एक फोटोग्राफर की कला का प्रदर्शन थी, बल्कि लोगों को पक्षियों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता से भी जोड़ने का माध्यम बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button