देवास
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोहार पिपल्या में किया डगवेल निर्माण कर

देवास, 09 मई 2025/ “जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं”। देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत लोहार पिपल्या में डगवेल निर्माण कार्य किया गया। जिससे बारिश के दिनों में पानी संग्रहित होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा, जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा।