देवास

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चौपाल का आयोजन हुआ

प्रदेश विस्तार समाचार

देवास, 04 अप्रैल 2025/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आदर्श ग्राम खजुरिया बीना में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था आदर्श जन कल्याण समिति खजुरिया बीना द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए जन भागीदारी से किए जाने वाले कार्य के संबंध में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सचिन सीपी ने जल गंगा अभियान अंतर्गत ग्राम जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं गहरी करण के संबंध में जानकारियां प्रदान की गई। बैठक के पूर्व जिला समन्यवक द्वारा नवांकुर संस्था आदर्श जन कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा अपने खेत पर स्वयं के खर्चे से बनाए गए तालाब का अवलोकन किया गया तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत में बैठक के दौरान पृथक से कार्य योजना बनाई गई। ग्राम के सरपंच दिनेश कप्तान, विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, नवांकुर संस्था आदर्श जन कल्याण समिति खजुरिया बीना के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव रूपसिंह सेंधव, सालग़राम पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, गोवर्धन पाटीदार सहित अन्‍य उप‍स्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button