देवास

जल गंगा संवर्धन अभियान


जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले के सभी नागरिक कम से कम एक घण्‍टे श्रमदान अवश्‍य करें – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट
जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने ग्राम टिगरिया गोगा में 04 करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले बैराज का भूमि पूजन किया

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत क्षिप्रा में मिलने वाले नाले की सफाई और गहरीकरण कार्य में किया श्रमदान

क्षिप्रा नदी पर 26 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से सात नये बड़े बैराज बनाए जायेंगे, 1974 हेक्टेयर क्षेत्र में हो सकेगी सिंचाई
डबल इंजन सरकार का प्रदेश की जनता को मिल रहा है लाभ
देवास, 04 मई 2025/ जल संसाधन विभाग के मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिगरिया गोगा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 4 करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले बैराज डेम का भूमि पूजन किया। जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने ग्राम टिगरिया गोगा में क्षिप्रा में मिलने वाले नाले की सफाई और गहरीकरण कार्य में श्रमदान भी किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जिले के सभी नागरिक कम से कम एक घण्‍टे श्रमदान अवश्‍य करें। देवास जिले में चलाये जा रहे क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान, तालाब गहरीकरण और नालों की सफाई में सभी नागरिक सहभागीता करें। सभी निर्णय ले कि तालाबों, बावड़ियों से अतिक्रमण हटायेंगे। कार्यक्रम में सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संपूर्ण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत तभी संभव होगा जब संपूर्ण विकास होगा। डबल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। लाडली बहनों को हर माह राशि दी जा रही है। किसानों को केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा सम्‍मान निधि दी जा रही है।
     जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि सभी का सपना होता है कि स्वयं का पक्‍का मकान हो। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा सभी के पक्के मकान का सपना पूरा किया जा रहा है। देवास जिले में हजारों पक्‍के मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने का कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिये गये है। जिससे गरीब महिलाओं को मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिली है।

     जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। आयुष्‍मान कार्ड से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का उपचार नि:शुल्‍क हो रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विस्तार करते हुए 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेगी। बुर्जुगों को आर्थिक चिंताओं से मुक्त करते हुए एक स्वस्थ और सम्मान पूर्ण जीवन जीने में सहायता मिल सकेगी। सरकार द्वारा पात्र नागरिकों को नि:शुल्क राशन दिया रहा है।
जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत के लिए कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत के लिए सभी क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्‍यकता है। केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में प्रदेश में सौ लाख हेक्‍टेयर में सिंचाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी द्वारा नदियों को जोड़ने का कार्य कि मोंया जा रहा है। नदी जोड़ो परियोजना अंतर्गत केन-बेतवा परियोजना से मध्यप्रदेश के लाखों किसान परिवार लाभान्वित होंगे। फसलों के उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। बेहतर जल प्रबंधन एवं औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त जल आपूर्ति से औद्योगिक विकास होगा और रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से प्रदेश के चंबल और मालवा क्षेत्र के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से देवास जिले को भी लाभ मिलेगा।
हाटपीपल्‍या विधायक  मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाटपीपल्‍या विधानसभा को कई सौगातें दी गई है। 06 हजार करोड़ की हाटपीपल्या माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना  से विधानसभा के किसानों को लाभ मिलेगा। हाटपीपल्‍या विधानसभा में क्षिप्रा नदी पर 26 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से टिगरिया गोगा सहित सात नये बड़े बैराज बनाए जायेंगे।  जिसमें गजनोदखेड़ा बैराज, पटाडा बैराज, दखनाखेडी बैराज, रणायर बैराज, सिरोंज बैराज एवं बरोड़ पिपलिया बैराज भी बनाये जायेंगे। जिससे नदी में पानी का प्रवाह बना रहेगा एवं 1974 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। जिससे हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र के किसानों लाभ मिलेगा। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे है। इंदौर से कनेक्टिविटी के लिए रोड बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत  ज्योति शर्मा,रायसिंह सेंधव,  नारायण चौधरी,  राजेश यादव, रवि बाजपेई,  शिवम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button