इंदौर

चहुंमुखी विकास व स्वच्छता में शहर को नंबर वन बनाए रखने पर इंदौर कलेक्टर  सिंह का किया स्वागतदेवास। इंदौर

शहर के चंहुमुखी विकास एवं  स्वच्छता में निरंतर नंबर वन का खिताब दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का संत पूर्णानंदजी के सानिध्य में मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, सीसीएफ,एके जोशी, हेमंत अत्रिवाल, सिद्धांत जोशी के आतिथ्य में शाल, श्रीफल, मां की चुन्नी,पगड़ी व पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।  जलोदिया ने कहा कि  आशीष सिंह ने देवास कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहते हुए कई अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उज्जैन कलेक्टर के रूप में सिंहस्थ प्रभारी रहे और महाकाल परिक्षेत्र सौंदर्यकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई। अब इंदौर कलेक्टर के रूप में  शहर का चंहुमुखी विकास व स्वच्छता में निरंतर न.वन का खिताब हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। जो श्री सिंह की कार्य कुशलता को दर्शा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा किए जा रहे हैं मानव सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहां की मानव सेवा भाग्यशालियों के नसीब में ही होती है। मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी की असीम कृपा से समिति द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनिय है। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी इंदर सिंह गोड़, राधेश्याम बोडाना,अभिषेक अवस्थी सहित समाजसेवी व समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button