देवास

क्षिप्रा विद्यालय में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम संपन्न


क्षिप्रा-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव  कार्यक्रम-2025 का आयोजन संस्था प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  भारतीय जनता पार्टी के देवास  जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक  मनोज चौधरी के द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत क्षिप्रा सरपंच विश्वास उपाध्याय तथा इसी विद्यालय से अध्ययन करने वाले तथा सेना से सेवानिवृत्त सैनिक विशाल  मेहता तथा अनिल कुमार  पटेल, एसएमडीसी के अध्यक्ष शंकर लाल पटेल तथा सेवानिवृत खेल शिक्षक सलीम शेख रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी के पूजन एवं उनके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी,और 
अध्यापिका  राजश्री चिंचोलिकर, हबीब शेख  कैलाश चंद्र सोनी,आदिल खान पठान, साबिर शेख,
बाबुलाल पटेल,जितेंद्र मालवीय के द्वारा किया गया।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा पहली,छठ तथा नवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा निशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान कर स्वागत किया गया।
विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी जो वर्तमान में विद्यालय में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं. जिनमें
हबीब शेख,कैलाशचन्द्र सोनी,
श्रीमती यशोदा आर्य
चिंतामण पटेल,घनश्याम चौधरी,राजेश बराना प्रजापति, राजकुमार पटेल,रितेश कौशल,  रिजवान मंसूरी,दीपक परिहार आदि की विशेष उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर तिलक व पुष्पाहार से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा और सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी..
रितेश कौशल  ने विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत शर्मा ने किया। अतिथियों का आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य  राजीव सूर्यवंशी के द्वारा किया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button